असम में फिर खिल सकता है 'कमल',  कांग्रेस की सीटें और घट सकती हैं, सियासी हलचल बढ़ी

पूर्वोत्तर राज्य असम में एक बार फिर बीजेपी का कमल खिल सकता है। एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में कड़ी टक्कर है।

Apr 29, 2026 - 19:47
 0
असम में फिर खिल सकता है 'कमल',  कांग्रेस की सीटें और घट सकती हैं, सियासी हलचल बढ़ी

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलेगी, सीएम हिमंत विस्वा सरमा तीसरी बार सीएम बनेगे या सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों ने सूबे की सियासी हलचल बढ़ा दी है। मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई वाली बीजेपी गठबंधन की सत्ता बरकरार रहती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े को आराम से पार करता दिख रहा है।

मैटराइज के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में कड़ी टक्कर है, लेकिन एनडीए सत्ता बचाने में कामयाब होता दिख रहा है। कांग्रेस गठबंधन की सीटें इस बार और घट सकती हैं।

मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक:

बीजेपी गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं।
कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 सीटें मिल सकती हैं।
अन्य को 6 से 12 सीटें जा सकती हैं।
सूबे में बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 सीट है।

वोट शेयर का अनुमान:

बीजेपी गठबंधन — 45.5 फीसदी
कांग्रेस गठबंधन — 39.8 फीसदी
अन्य — 14.7 फीसदी

बीजेपी गठबंधन न सिर्फ सीटें बचाने में कामयाब होता दिख रहा है, बल्कि वोट शेयर में भी मजबूत इजाफा करते हुए सत्ता की दौड़ में आगे है।

इस बार के एग्जिट पोल में राजग की सीटों में बढ़ोतरी (75 से 85-95 तक) और कांग्रेस गठबंधन की गिरावट का अनुमान है। 

अब सबके जेहन में सवाल है कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? ये फैसला अब 4 मई को विधानसभा के नतीजे और विधानमंडल के नेता के चयन के साथ तय होगा।बार किसकी बनेगी सरकार, एक्सिस के एग्जिट पोल में किसकी हो रही जीत?