आगरा में सैंपल दवाओं का बड़ा खेल, फव्वारा से बरामद लाखों की दवाओं पर नकली होने का शक

आगरा के फव्वारा क्षेत्र से बरामद लाखों रुपये की सैंपल दवाओं पर नकली होने का शक गहराता जा रहा है। औषधि विभाग ने 3.20 लाख की दवाओं के नमूने लैब भेजे हैं और कई मेडिकल एजेंसियों व दवा कंपनियों से रिकॉर्ड मांगा है। जांच में दोषी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Mar 7, 2026 - 17:30
 0
आगरा में सैंपल दवाओं का बड़ा खेल, फव्वारा से बरामद लाखों की दवाओं पर नकली होने का शक
इमेज फोटो

आगरा। शहर के फव्वारा क्षेत्र में बरामद लाखों रुपये की सैंपल दवाओं के मामले में औषधि विभाग ने जांच तेज कर दी है। प्राथमिक जांच में इन दवाओं के नकली होने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने अलग-अलग कंपनियों और मेडिकल एजेंसियों से दवाओं का रिकॉर्ड मांगा है और कई जगहों से नमूने लेकर विशेष लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

जांच के दौरान माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स से करीब 3.20 लाख रुपये कीमत की सैंपल दवाएं बरामद हुई थीं। इन दवाओं को परीक्षण के लिए विशेष प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दवाएं असली हैं या नकली।

औषधि विभाग ने इस मामले में शहर की कई मेडिकल एजेंसियों को जांच के दायरे में लिया है। इनमें न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी, राजधानी ड्रग हाउस और ओम ड्रग हाउस शामिल हैं। इसके अलावा भगवती ड्रग सेंटर, तनु मेडिकल एजेंसी और विश्वनाथ फार्मा से भी दवाओं के नमूने लिए गए हैं।

विभाग ने संबंधित दवा कंपनियों को भी नोटिस जारी किया है और उनसे यह जानकारी मांगी है कि उनके मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव द्वारा डॉक्टरों को कितनी सैंपल दवाएं दी गईं और उनका रिकॉर्ड क्या है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल दवाएं सिर्फ डॉक्टरों के माध्यम से मरीजों तक पहुंचाई जाती हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में बाजार में मिलना संदेह पैदा करता है।

इस मामले में बोकार्ड लिमिटेड, अरिस्टो फार्मा farmaaPharmaceuticals और GS Pharmaceuticals को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही Khandelwal Laboratories और Macleods Pharmaceuticals से भी दवाओं के वितरण और सैंपल का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है।

औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि लैब जांच में दवाएं नकली या मानक के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।