वरिष्ठ पत्रकार आर.के. सिंह का हालचाल जानने पहुंचे एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और भाजपा नेता
बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह मंगलवार को बरेली के वरिष्ठ पत्रकार आर.के. सिंह का कुशलक्षेम जानने उनके पाशुपति विहार कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। हाल ही में स्वास्थ्य खराब होने के कारण आर.के. सिंह के हृदय में पेसमेकर लगाया गया था। कुंवर महाराज सिंह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वरिष्ठ पत्रकार आर.के. सिंह का पिछले सप्ताह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उनके हृदय में पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। उपचार के बाद वह फिलहाल घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कुंवर महाराज सिंह और आर.के. सिंह सहपाठी भी रहे हैं, जिससे दोनों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध हैं। इस दौरान क्यारा विकासखंड प्रमुख अरविंद चौहान, भाजपा नेता बंटी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी आर.के. सिंह से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके अलावा बरेली कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा, मनौना धाम के बंटू सिंह, भुजेन्द्र सिंह, श्यामवीर सिंह, सत्येन्द्र सिंह चौहान तथा रामकिशोर गौड़ (पडेरा) ने भी उनके आवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।