मायावती को फिर मिली बसपा की कमान, आनंद होंगे नेशनल कोआर्डिनेटर

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की कमान एक बार फिर मायावती को मिल गई है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती के सिर पर एक बार फिर से ताज रखा गया है। बसपा की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

Aug 27, 2024 - 15:33
 0
मायावती को फिर मिली बसपा की कमान, आनंद होंगे नेशनल कोआर्डिनेटर


मंगलवार को लखनऊ में राज्य और देश भर से पदाधिकारी शामिल हुए। इसी दौरान अहम फैसले किए गए। सतीश चंद्र मिश्र की तरफ से मायावती को फिर से पार्टी सुप्रीमो बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी ने एक सुर से सहमति दिखाई। मायावती 2003 से लगातार पार्टी की अध्यक्ष चुनी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद पर बने हुए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor