आपके सितारेः बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 का राशिफल

29 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 28, 2025 - 22:31
 0
आपके सितारेः बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- शाम के समय कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना। व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखने की आवश्यकता, तभी कार्यों की गति बढ़ेगी। रात अपनों के साथ मुलाकात और मौज-मस्ती में बीतेगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलता नजर आ रहा है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता। नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि। शासन-सत्ता के गठबंधन का लाभ मिल सकता है। रात के समय अप्रिय लोगों से मुलाकात परेशानी दे सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- कोई कीमती सामान चोरी होने का भय। संतान को शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए शुभ दिन, भाग्य का सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के प्रयास सफल। आजीविका क्षेत्र में प्रगति। राजकीय मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि। विदेश से व्यापार करने वालों को शुभ समाचार। संतान के दायित्व की पूर्ति और ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- व्यापार में किसी मित्र की सलाह से लाभ। वाणी की कोमलता से नौकरी में तरक्की। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग। संतान के विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पुराना शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- रोजगार और व्यापार क्षेत्र में किए गए प्रयासों में अल्पावधि सफलता। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, भविष्य की चिंता कम होगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक, अन्यथा बाद में दिक्कतें संभव।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- परिवार में सुख-संपन्नता में वृद्धि। पैसों की समस्या का समाधान। परिवार संग यात्रा का योग। पर्याप्त धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में हलचल संभव। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों में वृद्धि। मेहनत और ईमानदारी से सभी कार्य पूरे होंगे। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- विरोधियों से प्रशंसा प्राप्ति के योग। सरकार या सत्ता पक्ष से गठबंधन का लाभ। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता। किसी मित्र से यादगार मुलाकात संभव। विद्यार्थियों को मेहनत की आवश्यकता।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता। आजीविका क्षेत्र में प्रगति। व्यापारी नए प्रयोगों से लाभ पाएंगे। शाम को पड़ोस में वाद-विवाद से दूर रहना आवश्यक, अन्यथा कानूनी स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- स्वास्थ्य और सुख में बाधाएं संभव। खान-पान पर ध्यान दें। संयम और समझदारी न दिखाने पर करीबी से मनमुटाव हो सकता है। किसी निर्णय से पूर्व सोच-विचार आवश्यक। किसी समाचार से मन विचलित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- बच्चों और उनके कार्यों की चिंता में दिन व्यतीत होगा। शाम को कीमती सामान चोरी होने की संभावना। देवर-भाभी से लेन-देन में सावधानी आवश्यक, अन्यथा संबंधों में दरार। वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त होने के योग।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

Top of Form

Bottom of Form

– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-30 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: अष्टमी प्रातः 10:06 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र शाम 06:33 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः शूल प्रातः 07:21 बजे तक, उपरांत गंड कल प्रातः 06:16 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:37 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, अक्षय आंवला नवमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor