बॉक्स ऑफिस पर नयनतारा का होगा जलवा, लगातार रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में, सलमान के साथ भी आ रही हैं
एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा नयनतारा की कई फिल्में कतार में हैं।
मुंबई। जब से सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म की अनांउसमेंट हुई है, उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। उन्होंने साल 2023 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब नयनतारा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल नयनतारा के हाथ में कई सारी फिल्में हैं।
सलमान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली हैं। महेश बाबू की फिल्म महर्षि के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। दिल राजू के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने अप्रैल 2026 में शुरू होगी। चर्चा है कि सलमान और मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए अगले साल ईद की तारीख पक्की की है।
टॉक्सिक
नयनतारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में नयनतारा के किरदार को 'गंगा' के तौर पर पेश किया गया है। कन्नड़ स्टार यश इस फिल्म के हीरो हैं। फिल्म में तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। फिल्म को गीतू मोहनदास प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज होगी।
पैट्रियट
नयनतारा की फिल्म 'पैट्रियट' का भी फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। इस स्पाई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल और ममूटी मुख्य भूमिका में हैं। महेश नारायणन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में फहाद फासिल, राजीव मेनन और कुंचाको बोबन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होगी।
डियर स्टूडेंट
नयनतारा की 'डियर स्टूडेंट' एक मलयालम फिल्म है, जिसमें वो विद्या रुद्धन के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ निविन पॉली नजर आएंगे। फिल्म में रेडिन किंग्सले, मल्लिका सुकुमारन, जगदीश, लाल, शरफ यू दीन, अजू वर्गीस और जॉनी एंटनी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म के डायरेक्टर जॉर्ज फिलिप रॉय और संदीप कुमार हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
मूकूथी अम्मन 2
नयनतारा के पास साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'मूकूथी अम्मन' का सीक्वल भी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक अनांउस नहीं हुई। इस फिल्म में उर्वशी, दुनिया विजय, रेजिना कैसेंड्रा और योगी बाबू भी नजर आएंगे। सुंदर सी फिल्म को बना रहे हैं।
हाय मूवी
नयनतारा तमिल फिल्म 'हाय मूवी' में एक्टर कविन के साथ नजर आएंगी। गीतकार से फिल्म निर्माता बने विष्णु एडवान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
मन्नानगट्टी सिंस 1960
नयनतारा की अपकमिंग फिल्म में 'मन्नांगट्टी सिंस 1960' भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग मई 2024 में कंप्लीट हो गई थी, लेकिन अभी तक यह सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हई। इस फिल्म में योगी बाबू, देवदर्शिनी, गौरी किशन और नरेंद्र प्रसाद जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म को ड्यूड विक्की डायरेक्ट कर रहे हैं।
रक्कायि
फिल्म 'रक्कायि' में नयनतारा जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म में वो एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हैं। फिल्म को सेंथिल नल्लासामी डायरेक्ट कर रहे हैं।