नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा,   सम्राट कल बनेंगे बिहार के 'चौधरी,  विधायक दल के नेता चुने गए

 सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जिसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर साफ हो गई।

Apr 14, 2026 - 17:34
 0
नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा,   सम्राट कल बनेंगे बिहार के 'चौधरी,  विधायक दल के नेता चुने गए

पटना।  नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल) को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने के बाद ही लोक भवन के अंदर व्यक्तिगत रूप से उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई दी। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले नीतीश कुमार की ओर से सम्राट चौधरी को बधाई दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 

सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। ये पहली बार होगा जब बिहार में सीएम पद पर बीजेपी का नेता काबिज होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ''पुत्रवत सम्राट चौधरी जी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार को नया सम्राट मुबारक हो।'' 

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भी एक्स पर लिखा, ''सम्राट चौधरी जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'' 

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग सीखे। सम्राट चौधरी मूल रूप से आरजेडी में थे लेकिन बाद में जेडीयू में चले गए और फिर बेहतर अवसरों की तलाश में बीजेपी में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी एक वक्त लालू प्रसाद के काफी करीबी हुआ करते थे। साल 1990 में सम्राट चौधरी ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत की। सम्राट चौधरी की राजनीतिक ट्रेनिंग आरजे़ी में हुई।

साल 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से विधायक चुने गए। साल 2005 में 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे। उन्होंने बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाली। करीब दो दशकों से ज्यादा वक्त तक आरजेडी में रहे। साल 2014 में जदयू में शामिल हो गए। 3 साल बाद जेडीयू से मोहभंग हो गया और बीजेपी में शामिल हो गए। सम्राट को राज्य इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया और बाद में उन्हें विधान परिषद में सीट दिया गया। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के बाद कुमार की सरकार में मंत्री बने। मार्च 2023 में राज्य बीजेपी अध्यक्ष नामित किया गया, जब उन्होंने लोकसभा सांसद संजय जयसवाल की जगह ली थी।