फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप, हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता, ह्वाइट हाउस ने की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में आयोजित D7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसकी घोषणा व्हाइट हाउस ने की है। व्हाइट हाउस ने बताया है कि ट्रंप इस शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे। यह लंबे समय बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात होगी।

Jun 13, 2026 - 21:32
 0
फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप, हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता, ह्वाइट हाउस ने की पुष्टि


वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है। व्हाइट हाउस ने बताया है कि फ्रांस में जी7 समिट के इतर राष्ट्रपति ट्रंप कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। इसके अलावा ट्रंप मेजबान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेंलेंस्क, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

व्हाइट हाउस ने बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार सुबह जल्दी व्हाइट हाउस से 'USC फ्रीडम 250' विमान से फ्रांस के एवियन के लिए रवाना होंगे और सोमवार दोपहर (वहां के समय के अनुसार) G7 समिट के लिए वहां पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप G7 नेताओं के साथ मिलकर आर्थिक विकास, सप्लाई चेन की मजबूती, अवैध आव्रजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे... राष्ट्रपति ट्रंप हमारे G7 सहयोगियों के साथ मिलकर जरूरी मिनरल सप्लाई चेन को मज़बूत करने, आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने और अवैध आव्रजन व ड्रग तस्करी से निपटने के तरीकों को बेहतर बनाने पर भी काम करेंगे।"

बयान में बताया गया, "इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप AI टेक्नोलॉजी को अपनाने को बढ़ावा देंगे... सोमवार को फ्रांस पहुंचने पर, उनके कार्यक्रम में सोमवार शाम को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक शामिल होगी, जिसके बाद मंगलवार सुबह G7 नेताओं के साथ औपचारिक स्वागत और वर्किंग डिनर होगा। राष्ट्रपति ट्रंप G7 नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ एक वर्किंग सेशन में हिस्सा लेंगे। फिर राष्ट्रपति कतर के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।"

इसमें आगे कहा गया, "उस दोपहर, वह G7 नेताओं और मध्य पूर्व के नेताओं के साथ वर्किंग लंच में हिस्सा लेंगे, साथ ही अंतरराष्ट्रीय निवेश साझेदारी पर G7 नेताओं और G7 आउटरीच सहयोगियों के साथ एक वर्किंग सेशन में भी शामिल होंगे। मंगलवार शाम को, राष्ट्रपति ट्रंप एक सोशल डिनर में हिस्सा लेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। बुधवार सुबह, राष्ट्रपति ट्रंप आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर G7 नेताओं और G7 आउटरीच सहयोगियों के साथ एक और वर्किंग सेशन में हिस्सा लेंगे।

बयान के अनुसार, "इसके बाद राष्ट्रपति मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ द्विपक्षीय बैठक, भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और एवियन से रवाना होने से पहले इनोवेशन और AI पर G7 नेताओं, G7 आउटरीच सहयोगियों और ग्लोबल टेक CEO के साथ वर्किंग लंच में हिस्सा लेंगे; और आखिर में, फ्रांस से रवाना होने से पहले वह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वर्साय के महल में डिनर भी करेंगे।"