पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, मध्य एशिया की स्थिति पर की चर्चा, शांति और स्थिरता पर दिया जोर
ईरान और इजरायल के मध्य तनाव के बीच पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की। दोनों नेताओं ने मध्य एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया।
नई दिल्ली । ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। इस तनाव का असर मध्य एशिया के साथ ही यूरोप तक देखा जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया। इसमें दोनों नेताओं के बीच मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा के साथ ही क्षेत्र में शांति बहाली पर जोर दिया गया।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि आज अपने दोस्त प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने आगे कहा कि हमने वेस्ट एशिया में बदलते हालात और बातचीत और डिप्लोमेसी की वापसी की ज़रूरत पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के बताया कि हम इस इलाके में शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे और कोशिशों को कोऑर्डिनेट करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की थी। मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा था कि दोनों देशों पर हुए हालिया हमले उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करते हैं।
वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका और ईरान से बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया था। मैक्रों का कहना था कि वह वार्ता के माध्यम से समाधान के पक्षधर है