राहुल गांधी ने कहा, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें पीएम,  एनएसयूआई ने फिर किया जोरदार प्रदर्शन,  एनटीए में व्यापक फेपबदल  

नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नीट पेपर लीक और छात्रों की मौतों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में प्रशासनिक स्तर पर अहम नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति मिली है।

May 16, 2026 - 21:38
 0
राहुल गांधी ने कहा, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें पीएम,  एनएसयूआई ने फिर किया जोरदार प्रदर्शन,  एनटीए में व्यापक फेपबदल  

 
नई दिल्ली। नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि नीट के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वे तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें। 

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि नीट परीक्षा के लिए पिछले 2 साल में 22 लाख स्टूडेंट्स ने काफी मेहनत की लेकिन  उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले ह्वाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था।  हिंदुस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी कहते हैं कि मेरा कुछ लेना देना नहीं। 

राहुल गांधी ने कहा कि कमेटी ने रेकमेंडेशन किया था कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठें लेकिन उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंका। कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, कोई जरूरत नहीं है। सच्चाई है कि आपने हिंदुस्तान का जो कोर सेंटर है उसको डैमेज किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक नेक्सेस है। 

राहुल गांधी ने इसे बीजेपी और आरएसएस का नेक्सस का आरोप लगाया और कहा कि इस देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। प्रधानमंत्री को तरंत आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दें और जो दोषी लोग हैं उनको पकड़ के जेल में डाला जाए।

नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास से लेकर एनटीए मुख्यालय तक प्रदर्शन किए गए, जहां छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

इन नियुक्तियों को एनटीए की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के समय में परीक्षा प्रणाली और एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर बढ़ी चुनौतियों के बीच यह फेरबदल अहम माना जा रहा है। सरकारी आदेश के अनुसार भारतीय सांख्यिकी सेवा  की 1998 बैच की अधिकारी अनुजा बापट और भारतीय राजस्व सेवा की 2004 बैच की अधिकारी रुचिता विज पांच साल के लिए एनटीए में संयुक्त सचिव होंगी। इसके लिए खाली पड़े डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के पदों को अस्थाई रूप से अपग्रेड किया गया है।