ऐश्वर्य राय के साथ लंबे अरसे बाद काम कर सकते हैं शाहरुख, संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट में दिखेंगे दोनों स्टार्स, फैंस में एक्साइटमेंट
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट पर दोनों की बातचीत भी काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो करीब 25 साल बाद ये जोड़ी फिर साथ काम करती नजर आ सकती है। इस बात की भी अटकलें हैं कि फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
मुंबई। बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ी रोमांटिक जोड़ी के लौटने की चर्चा तेज है। खबर है कि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली करीब 25 साल बाद साथ काम करने वाले हैं। खबर तो ये भी है कि इस प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन के भी जुड़ने की अटकलें हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
शाहरुख और संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म देवदास में साथ काम किया था। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। चंद्रमुखी के रोल में तो माधुरी दीक्षित ने लोगों को हैरान ही कर दिया था। अब खबर है कि दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान एक अलग तरह के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह 50 साल से बड़े शख्स का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म की कहानी प्रोफेशनल लाइफ के उतार-चढ़ाव दिखाए जाएंगे। इसी दौरान उन्हें एक स्टार्टअप चलाने वाली महिला से प्यार हो जाता है। फिल्म का नाम ‘इंशाअल्लाह’ बताया जा रहा है। पहले ये नाम साल 2019 में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म को लेकर अनाउंस हुआ था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है। कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर सब फाइनल हुआ, तो शाहरुख और ऐश्वर्या करीब 25 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे। फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस खबर के बारे में न तो अब तक शाहरुख खान और न ही भंसाली ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।