स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हांगकांग को दिया 194 का लक्ष्य

स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई। उन्होंने यह कमाल 2026 महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ किया।  

Sep 3, 2026 - 21:55
 0
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हांगकांग को दिया 194 का लक्ष्य

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने और रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इन दिनों खेले जा रहे 2026 महिला एशिया कप उन्होंने यह कमाल किया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें मंधाना ने 18वां शतक लगाया। इसके साथ उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिथाली राज के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था, जो अब टूट गया है। 

मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। यह टी20 महिला एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा। इसके साथ उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक पूरा किया। बाकी उन्होंने मिथाली राज का रिकॉर्ड धराशाई करते हुए 10869 रन का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले मिथाली 10868 रन के साथ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। 

मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए। मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहीं। टीम के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 28 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। इस दौरान हांगकांग के लिए मरीना लैम्पलोफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।