करण कुंद्रा संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं तेजस्वी प्रकाश,  एब्स फ्लॉन्ट कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा,  वायरल हुई फोटोज

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ सोशल मीडिया पर वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Apr 13, 2026 - 22:27
 0
करण कुंद्रा संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं तेजस्वी प्रकाश,  एब्स फ्लॉन्ट कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा,  वायरल हुई फोटोज


मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश अपना फिटनेस अवतार दिखाती नजर आईं।

तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी वेकेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में तेजस्वी और करण की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश का फिटनेस अवतार भी देखने को मिला। उन्होंने पिंक कलर का स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया हुआ है, जिसमें वह अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

उनका ये ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने वेकेशन के दौरान कई अलग-अलग लोकेशन्स पर फोटोशूट करवाया है।

उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर भी खबरे आ सामने आ रही हैं।