झांसी के मेडिकल कालज में आग लगने से दस नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत, 37 शिशु बचा लिए गए
झांसी। यहां के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में लगी भीषण आग में 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत की खबर है। ये शिशु एनआईसीयू में भर्ती थे। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हैं। आग सिलेंडर फटने
-सीएम योगी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मौके पर भेजा, सुबह भी मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड में शुक्रवार रात में भीषण आग लग गई। आग पर जब तक आग पर काबू पाया जाता, 10 नवजात शिशुओं की जलकर मौत हो चुकी थी। उनके शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसा रात साढ़े बजे। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को झांसी के लिए रवाना कर दिया है।
मेडिकल कालेज के अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड की नियोनेटल केयर यूनिट में आग लगने से दस बच्चों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ सूत्र सिलेंडर से आग लगना बता रहे हैं। एनआईसीयू वार्ड की खिड़की तोड़कर 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू अभी भी जारी है। आग लगने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
इस समय सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने पर जोर दिया जा रहा है, पूरा प्रयास है कि रेस्क्यू को जल्द से जल्द संपन्न किया जाए। झांसी के डीएम अविनाश कुमार ने बताया है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। इस हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। उनकी तरफ से इस बात की पुष्टि भी की गई है कि 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब किसी की लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। अभी मौके पर पूरा प्रशासन मौजूद है, दमकल की कई गाड़ियां भी तैनात हैं।