यूपी बोर्ड के बच्चों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा रिजल्ट,  वेबसाइट पर करें चेक

यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। 

Apr 23, 2026 - 09:01
 0
यूपी बोर्ड के बच्चों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा रिजल्ट,  वेबसाइट पर करें चेक


प्रयागराज। यूपी बोर्ड की कक्षा-12 की परीक्षा दे चुके बच्चों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है।  इसके लिए आज (23 अप्रैल 2026) की तारीख तय की गई है। शाम 4.00 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड के 12वीं के एग्जाम बीते 18 फरवरी से 12 मार्च तक जारी रहे। अब रिजल्ट की बारी है, जिसे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि की आशंका हो तो स्कूल मैनेजमेंट से बात की जा सकती है।

इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट इस बार ए-4 साइज में होगी। साथ ही, मार्कशीट में मोनोग्राम भी होगा. धूप में देखने पर वह लाल रंग का दिखेगा और छांव में इसका रंग बदल जाएगा। इसे मार्कशीट के सही होने की पुष्टि होगी और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। इसके अलावा, मार्कशीट न तो कटेगी और न फटेगी।