मेट्रो के कार्य के चलते मंगलवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएम और 500 एमएम राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य होने से कल मंगलवार को शहर की कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसलिए पहले से ही पानी का भंडारण कर लें।
आगरा। शहर में मेट्रो का कार्य चलते कल मंगलवार को कई इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसलिए पहले से ही पानी का भंडारण कर लें।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएस और 500 एमएस राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कल शाम के समय शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया इस कार्य के कारण बल्केश्वर, कमला नगर बी ब्लॉक, एच ब्लॉक, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, मुगल रोड आदर्श नगर, तेज नगर, गंगा गौरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, राधा विहार, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार और भूड़ का बाग सहित आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह पहले से ही जल का भंडारण कर लें जिससे असुविधा से बचा जा सके। इसके साथ ही जलकल विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर टोल फ्री नंबर 1800 2702722 कंट्रोल रूम नंबर 8192095 401 पर भी संपर्क कर सकते हैं।