आईपीएल में अभिषेक शर्मा कर सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी, एसआरएच जल्द कर सकता है बड़ा एलान
रिपोर्ट्स अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। खबर है कि कमिंस की जगह कुछ मैचों में अभिषेक शर्मा कप्तानी कर सकते हैं।
हैदराबाद। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वही एसआरएच की टीम आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच जीतकर एक नई शुरुआत करना चाहेगी। सीजन के सबसे पहले मैच में हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होना है। उससे पहले 2016 की इस चैंपियन टीम के लिए एक 'बैड न्यूज' है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा के लिए कप्तानी के योग बनते दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। कमिंस, जिन्हें आखिरी बार दिसंबर 2025 में एशेज सीरीज में खेलते देखा गया था। वो उसके बाद चोट के कारण एशेज सीरीज में बाकी के मैच नहीं खेल पाए थे।
बताया जा रहा है कि कमिंस अभी चोट से रिकवर कर रहे हैं। वो अगर एसआरएच के लिए पहले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाते हैं तो अभिषेक शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अभिषेक शर्मा या फिर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक आईपीएल 2026 के लिए केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगाष यह आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भी होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी बार 2024 सीजन के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उस सीजन एसआरएच के बैटिंग लाइन-अप ने खूब कहर बरपाया था, लेकिन फाइनल में आकर टीम धराशाई हो गई थी।