एशियन पैरा गेम्स, प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के एथलीट्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डिस्कस थ्रो इवेंट में भारत के प्रणव सूरमा ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में भारत ने दोहरी कामयाबी हासिल की।
नागोया (जापान)। 2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के प्रणव सूरमा ने इतिहास रच दिया। प्रणव सूरमा ने चक्काफेंक (डिस्कस थ्रो) एफ 51/52/53 इवेंट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में भारत ने दोहरी कामयाबी हासिल की। इसी इवेंट में भारत के राम रतन सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
32 साल के प्रणव सूरमा ने चीन में पिछले एशियाई पैरा गेम्स में क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उन्होंने चौथे प्रयास में 11.66 मीटर थ्रो फेंक कर नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं 31 साल के राम रतन सिंह ने दूसरे प्रयास में 10.35 मीटर का थ्रो फेंक कर सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता। ईरान के अलीरजा हेमामी को (ब्रॉन्ज मेडल) कांस्य पदक मिला। हेमामी ने 20.20 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन, रजा अंक प्रणाली के कारण ईरान के हेमामी तीसरे स्थान पर रहे।
2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत की दीप्ति जीवांजी ने गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता। वहीं शीतल देवी ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले झंडू कुमार भी आज पुरुषों की 72 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश कर रहे हैं।
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पैरालंपिक्स का सिल्वर मेडल जीतने वाले मनीष नरवाल पर भी सबकी नजरें होंगी। वहीं महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिमरन शर्मा से भी भारत को मेडल की काफी उम्मीदें होंगी। तीरंदाजी में आज खूब सारे मेडल आ सकते हैं, वहीं बैडमिंटन के खिलाड़ी भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश करना चाहेंगे।
2026 एशियन गेम्स में भारत के निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता। निषाद ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। निषाद ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
2026 पैरा एशियन गेम्स में भारत के अशोक कुमार मलिक ने पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में 192 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
2026 एशियन गेम्स में भारत की सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 24.80 सेकंड का समय निकालकर पैरा एशियन गेम्स में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। इस इवेंट में भारत की तेजलबेन डामोर ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।