अगले 24 घंटे में डील फाइनल', पाक पीएम शहबाज शरीफ का दावा, समझौते के लिए तैयार अमेरिका-ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अगले 24 घंटे में बात बन सकती है।

Jun 13, 2026 - 19:17
 0
अगले 24 घंटे में डील फाइनल', पाक पीएम शहबाज शरीफ का दावा, समझौते के लिए तैयार अमेरिका-ईरान

इसलामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने शनिवार (13 जून) को कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों पर सहमति बन गई है। शहबाज ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की है, जिसमें दावा किया है कि अगले 24 घंटे में बड़ा शांति समझौता होगा।

शहबाज शरीफ ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, 'हम एक शांति समझौते के इतिहास में बेहद करीब हैं। अगले 24 घंटों में इसके फाइनल होने की पूरी उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक साइन करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।'

उन्होंने कहा, 'हम बातचीत के दौरान कमिटमेंट बनाए रखने के लिए अमेरिका और ईरान का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और समर्थन के लिए क्षेत्र के अपने भाइयों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेगा.'

 
समझौते को लेकर अमेरिका-ईरान ने दिया था संकेत
'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार (12 जून) को ही संकेत दे दिए थे कि दोनों के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है. वे इसके करीब पहुंच चुके हैं. अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि दोनों पक्ष एक मसौदे (टेक्स्ट) पर सहमत हो गए हैं और वॉशिंगटन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे.
अराघची ने ईरान को बताया विजेता
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा कि समझौते में अभी भी बदलाव संभव हैं, लेकिन यह अस्थायी समझौता बताता है कि उनका देश इस संघर्ष से और मजबूत होकर उभरा है. उन्होंने कहा, 'अमेरिका के साथ युद्ध में ईरान विजेता रहा है.'