भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रनों से हराया, सीरीज पर भी जमाया कब्जा, सीरीज में 2-0 की बढ़त
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने बोर्ड पर 402 रन टांग दिए। कप्तान शुभमन गिल ने 154 जबकि ईशान किशन ने 125 रनों की पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 45वें ओवर में 232 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मैच को 170 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
लखनऊ। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिय।. बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहल बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हुई। चेज करते हुए अफगानिस्तान 44.3 ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 9 विकेट गिरे, क्योंकि दरविश रसूली इंजरी के चलते दोबारा बैटिंग के लिए नहीं आ सके।
भारत के लिए बैटिंग में कमाल करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 110 गेंदों में 154 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा ईशान किशन ने 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के लगाकर 125 रन बनाए। दोनों की शानदार पारियों की बदौलत ही टीम इंडिया ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया।
गिल और ईशान के अलावा भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 04 रन, रोहित शर्मा ने 48 रन, श्रेयस अय्यर ने 26 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन, गुरनूर बरार ने 03 रन, अर्शदीप सिंह ने 03 रन, प्रिंस यादव ने 05 रन और कुलदीप यादव ने 03 रन बनाए। बाकी केएल राहुल गोल्डन डक पर आउट हुए।
चेज के लिए मैदान पर उतरी अफगानिस्तान टीम बड़े टोटल के सामने बिल्कुल फ्लॉप दिखी। टीम के लिए रहमत शाह ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 89 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 79 रन स्कोर किए। इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने 2 विकेट अपने खाते में डाले। बाकी 1 विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया।
शाह के अलावा टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 41 रन, इब्राहिम जादरान ने 21 रन, सेदीकुल्लाह अटल ने 42 रन, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 04 रन, नंगेलिया खरोती ने 06 रन, राशिद खान ने 12 रन, गजनफर ने 01 रन, मोहम्मद सलीम ने 09 और बिलाल समी ने 02* रन बनाए. इसके अलावा रिटायर आउट होने वाले दरविश रसूली 06 रन बनाए।