पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी महिलाओं की भारतीय टीम,  फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी,  आस्ट्रेलिया का तीन 96 रन पर 

पर्थ टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अब भी 102 रनों से पिछड़ रही है।

Mar 6, 2026 - 21:26
 0
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी महिलाओं की भारतीय टीम,  फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी,  आस्ट्रेलिया का तीन 96 रन पर 

पर्थ। पर्थ टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अब भी 102 रनों से पिछड़ रही है। सीरीज के इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जो केवल 198 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रीग्स अकेली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने अर्धशतक पूरा किया। स्मृति मंधाना से लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फ्लॉप रहीं।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई स्मृति मंधाना ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाइन और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने जरूर 35 रनों की पारी खेल टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। प्रतिका रावल और उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में आउट हो गईं। देखते ही देखते भारतीय टीम ने 84 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे।

दीप्ति शर्मा काफी देर टिकी रहीं लेकिन उनसे रन नहीं बने और केवल 7 रन बनाकर आउट हो गईं। 107 तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और यहां से 150 भी मुश्किल लग रहे थे. मगर जेमिमा रोड्रीग्स ने एक छोर संभाला हुआ था। 150 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा, इस समय भारतीय टीम ने गुच्छे में 3 विकेट गंवा दिए। काशवी गौतम ने 34 रनों की नाबाद पारी खेल जैसे-तैसे भारतीय टीम को 200 के करीब पहुंचाया।

शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की भी खराब रही क्योंकि जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड क्रमशः 2 रन और 9 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान एलिसा हीली के अंतर्राष्ट्रीय करियर का यह आखिरी मुकाबला है। जहां पहली पारी में वो 13 रन बनाकर आउट हो गईं। एलिस पेरी 43 रन बनाकर डटी हुई हैं, दूसरे छोर पर एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अभी भी 102 रनों से पीछे है।
96 रन