पौलेंड में जयशंकर की दो-टूक,  भारत के रूस से तेल खरीद बंद करने से कुछ नहीं होगा,  बताया- कैसे रूकेगा यूक्रेन युद्ध

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ किया है कि यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के सहयोगी देशों पर इल्जाम लगाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत अगर रूस से व्यापार कर रहा है तो इसका युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में रूस की यात्रा करने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर अब यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर गए हैं। जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

Sep 4, 2026 - 20:15
 0
पौलेंड में जयशंकर की दो-टूक,  भारत के रूस से तेल खरीद बंद करने से कुछ नहीं होगा,  बताया- कैसे रूकेगा यूक्रेन युद्ध

वारसॉ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ किया है कि यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के सहयोगी देशों पर इल्जाम लगाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत अगर रूस से व्यापार कर रहा है तो इसका युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पोलैंड में यह बातें कही हैं। जयशंकर का ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार इस तरह के बयान आते रहे हैं, जिनमें ये कहा जाता है कि भारत और चीन जैसे देशों के साथ व्यापार की वजह से रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है।

पोलैंड दोरे पर गए डॉक्टर जयशंकर से सवाल किया गया था कि क्या भारत रूस को युद्ध जारी रखने में परोक्ष रूप से मदद कर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि भारत के रूस से तेल, उर्वरक, धातु या खनिजों का व्यापार रोकने से यह संघर्ष खत्म नहीं होगा। इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है। इसका समाधान वहीं है, जहां समस्या है। यानी बातचीत, कूटनीति और वार्ता की हल है।

पोलैंड में विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ किया कि बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने पर भारत ने बार-बार जोर दिया है। भारत का रुख साफ है कि बातचीत से चीजों का हल निकाला जाए। कभी ना खत्म होने वाली जंग की जगह जंग को खत्म करने की कोशिश होनी चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि ऐसी जंग जिसमें कोई नहीं जीतता है। उससे पूरी दुनिया में मौत, तबाही और नुकसान ही होता है। भारत का मानना रहा ​​है कि शांति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। हमारा रुख इस मुद्दे पर पूरी तरह से साफ है।

एस. जयशंकर की 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उनकी दोनों देशों के विदेश मंत्रियों, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत में कई चीजें निकलने की उम्मीद है।

जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने 2024 में बनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है। इस चर्चा में रक्षा, अंतरिक्ष, जहाज निर्माण, यूरोपीय सुरक्षा, क्षेत्रीय व बहुपक्षीय सहयोग और थिंक-टैंक के बीच मजबूत संबंधों पर खास ध्यान दिया गया।