कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

हैदराबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस सीजन में यह केकेआर की तीसरी जीत है। लगातार पांच हार के बाद केकेआर ने जीत की हैट्रिक लगाई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 165 रन बनाए थे। हालांकि, एक समय उनका स्कोर एक विकेट पर 105 रन था, लेकिन ट्रेविस हेड के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

May 3, 2026 - 20:28
 0
 कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

हैदराबाद ने 60 रनों के भीतर अंतिम 9 विकेट गंवाए। इसके बाद कोलकाता ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत की। 6 ओवर में ही केकेआर ने एक विकेट पर 71 रन बनाकर अपनी जीत पक्की कर ली थी। 166 के लक्ष्य को केकेआर ने 19वें ओवर में हासिल किया। केकेआर के लिए फिन एलन ने 13 गेंद में 29, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंद में 43 और अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंद में 59 रन बनाए। अंत0 में रिंकू सिंह 11 गेंद में 22 और कैमरून ग्रीन तीन गेंद में तीन रनों पर नाबाद लौटे।

 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर तीन विकेट पर 160 रन है. रिंकू सिंह 9 गेंद में 14 रन पर हैं. वह एक सिक्स लगा चुके हैं. कैमरून ग्रीन तीन गेंद में तीन रन पर हैं. केकेआर को अब 12 गेंद में जीत के लिए सिर्फ 6 रन बनाने हैं.

केकेआर के लिए सर्वाधिक 59 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 43 रन बनाकर आउट हुए। फिन एलन 29 रन बनाकर आउट हो गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 1-1 विकेट कप्तान पैट कमिंस, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने लिया। रिंकू सिंह 22 तो कैमरून ग्रीन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि यह केकेआर की लगातार तीसरी जीत थी जबकि लगातार 5 मैच जीतने के बाद हैदराबाद की यह पहली हार थी।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उनके 9 मैच में 3 जीत के साथ 7 अंक हो गए हैं। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यहां से कम से कम 5 में से 4 मुकाबले तो जीतने ही होंगे। वहीं अगर यहां से सभी मैच जीत गए तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में 165 रन पर सिमट गई। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा। इसके बाद ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।ट्रेविस हेड 28 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस टीम ने 9वें ओवर की समाप्ति तक 105 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।

इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम को ईशान के रूप में 148 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जो 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम जैसे-तैसे 165 के स्कोर तक पहुंच सकी। कोलकात नाइटराइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने 2 विकेट निकाले। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।