कृति सैनन को 'तेरे इश्क में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम नाखुश, फैंस ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन को हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस पर यामी गौतम ने भी अब अपना रिएक्शन दिया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है, जिसकी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन कृति के इस अवॉर्ड को जीतने पर सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कृति के अवॉर्ड जीतने पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस वीडियो को यामी गौतम ने जैसे ही लाइक किया, सोशल मीडिया पर हलचल होने लगी।
कृति सैनन के अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पेज ने वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में यामी के होते हुए कृति के अवॉर्ड जीतने पर सवाल खड़े किए गए। इस वीडियो में कृति का अवॉर्ड रिसीव करने वाला मूमेट है, इसके साथ यामी के एक इंटरव्यू में अवॉर्ड्स पर की गई बात वाला वीडियो लगाया गया है। इसी एक रील को एक्ट्रेस यामी गौतम ने लाइक कर दिया। बस फिर क्या था, इसके बाद तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्ट किया। कई लोगों ने कृति के अवॉर्ड जीतने पर सवाल खड़े किए. तो कई ने यामी के लिए कहा कि उन्हें किसी अवॉर्ड की जरूरत ही नहीं है। कई लोगों ने 'तेरे इश्क में' और 'हक' को कम्पेयर भी किया। हालांकि कई लोगों ने इस पर कृति को सपोर्ट करते हुए उन्हें भी अच्छी एक्ट्रेस बताया है।
यामी गौतम हाल ही में फिल्म 'हक' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए यामी को बहुत एप्रिसिएशन मिला था। फिल्म ने कमाल का कलेक्शन भी किया था। ऐसे में जब यामी को इस फिल्म के लिए अवॉर्ड नहीं मिला तो उनके फैंस को इस पर काफी गुस्सा आ गया है। यामी के रील को लाइक करने से लगता है कि उन्हें भी इस बात पर नाखुशी जरूर है।