रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर नया अपडेट, इसी साल विवाह संभव, सांसद के पिता ने कर दिया साफ
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। प्रिया के पिता ने बताया कि दोनों की शादी कब हो सकती है।
लखनऊ। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में शादी की, जिसके साथ रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि रिंकू और प्रिया कब शादी के बंधन में बंधेंगे? तो इस पर सांसद के पिता विधायक तूफानी सरोज ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि कब तक दोनों की शादी हो सकती है।
आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू के पिता के निधन के कारण शादी में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा का कि रिंकू का परिवार जब चाहे तब शादी कर सकता है, उनकी तरफ से शादी की तैयारियां पूरी हैं और परिवार इस रिश्ते से खुश है।
सांसद के पिता ने बताया कि शादी की तारीख पर दोनों परिवार बैठकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कि 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में परिवार की कोशिश रहेगी कि शादी 2026 में ही हो जाए, जिससे परिवार खुशी के मौके का अच्छे से आनंद ले सके। हालांकि आखिरी फैसला परिवार की मंजूरी से ही लिया जाएगा।
दोनों की सगाई पिछले साल यानी 2025 में 8 जून को हुई थी। इसके बाद कयास यही लगाए जा रहे थे कि रिंकू और प्रिया साल के नवंबर तक शादी कर लेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बधते हैं।
बात करें रिंकू सिंह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। रिंकू भारत के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलते हैं। वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 33 पारियों में बैटिंग करते हुए रिंकू ने 39.11 की औसत और स्ट्राइक रेट से 665 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 69 रहा।