स्ट्रैपलेस ब्लाउज में रुहानिका लग रहीं हद से ज्यादा ग्लैमरस,  सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने डालीं क्लासी तस्वीरें.  फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है

एक्ट्रेस रुहानिका धवन का लेटेस्ट साड़ी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मरून साड़ी, ग्लोइंग मेकअप और गोल्डन ज्वेलरी में उनका अंदाज बेहद क्लासी नजर आ रहा है।

Mar 31, 2026 - 22:17
 0
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में रुहानिका लग रहीं हद से ज्यादा ग्लैमरस,  सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने डालीं क्लासी तस्वीरें.  फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है

मुंबई। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन अब अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में रुहानिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनका लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस है। ट्रेडिशनल साड़ी में उनका अंदाज और मैचिंग ज्वेलरी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

रुहानिका ने मरून रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिसका गोल्डन बॉर्डर इसे क्लासी लुक दे रहा है। साड़ी का फॉल और ड्रेपिंग स्टाइल बहुत एलिगेंट है, जो उनके पूरे लुक को रॉयल बना रहा है। उन्होंने साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस लग रहीं उज कैरी किया है, जो उनके लुक को मॉडर्न टच देता है। ब्लाउज का डिजाइन बहुत अट्रैक्टिव हैं, जो उनके ऊपर बहुत अच्छा लग रहा है

रुहानिका ने मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा है। शार्प आईलाइनर, हल्का ब्लश और ग्लॉसी लिप्स उनके चेहरे की खूबसूरती को और ज्यादा निखार रहे हैं। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें झुमके, चूड़ियां और स्टेटमेंट रिंग शामिल हैं। ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी उनके पूरे आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रही है।

रुहानिका ने बालों को स्लीक और साइड पार्टेड स्टाइल में रखा है। साथ ही उनका हेयरस्टाइल हल्का वेवी है, जो उनके चेहरे को एलिगेंट बना रहा है। तस्वीरों में रुहानिका का पोज इतना कॉन्फिडेंट है कि फैंस अपनी नजर हटा ही नहीं पा रहे है। कमेंट सेक्शन में उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है।