लाल लहंगे में परी बनी तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें,  तमन्ना ने बताया- सादा और सुकून भरा  

लक्मे फैशन वीक में तमन्ना ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल था।

Mar 27, 2026 - 20:59
 0
 लाल लहंगे में परी बनी तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें,  तमन्ना ने बताया- सादा और सुकून भरा  

मुंबई। फैशन की दुनिया में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है, तो कुछ लुक्स ऐसे होते हैं जो लोगों की नजरों में बस जाते हैं।  ऐसा ही कुछ देखने को मिला लक्मे फैशन वीक में, जहां तमन्ना भाटिया ने डिजाइनर भूमिका शर्मा के लिए रैंप वॉक करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका लुक इतना दमदार था कि वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं।

तमन्ना ने इस दौरान कलेक्शन को पेश किया, जिसमें उन्होंने लाल रंग का बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल था। इसमें भारतीय पहनावे की झलक तो थी ही, लेकिन साथ ही एक ऐसा नया टच भी था, जो इसे आज के दौर के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाता है। सबसे खास बात यह रही कि यह लुक ओवरडन नहीं था, बल्कि सादगी के साथ स्टाइल का बैलेंस बनाए हुए था।
 
अगर उनके ब्यूटी लुक की बात करें, तो वह भी आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया। चेहरे पर सॉफ्ट ग्लो, हल्के गुलाबी गाल, ब्राउन और पिंक टोन का लिप कलर और शार्प विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक को और निखार दिया। बालों को उन्होंने हल्के कर्ल्स में खुला रखा, जिससे पूरा लुक और भी नैचुरल और एलिगेंट लगा।

हालांकि, इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी रही। तमन्ना ने दो लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहने, जिनमें खूबसूरत स्टोन्स जड़े हुए थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इसके साथ इयररिंग्स, चूड़ियां या रिंग्स कुछ भी नहीं पहना। यह एक बोल्ड स्टाइल चॉइस थी, लेकिन इसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया और फोकस पूरी तरह उनके नेकपीस और आउटफिट पर ही रहा।

अपने आउटफिट को लेकर तमन्ना ने भी कहा कि यह लहंगा उन्हें काफी कंफर्टेबल, फेमिनिन और मॉडर्न फील दे रहा था। उन्होंने बताया कि यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए है, जो त्योहारों या खास मौकों पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन साथ ही कंफर्ट से समझौता नहीं करना चाहतीं।

डिजाइनर भूमिका शर्मा की कलेक्शन भी इसी सोच का नतीजा है। इस कलेक्शन में लहंगा, साड़ी और अन्य फेस्टिव आउटफिट्स शामिल हैं, जो पारंपरिक भारतीय स्टाइल को मॉडर्न अंदाज के साथ पेश करते हैं।

आने वाले वेडिंग सीजन के लिए यह कलेक्शन एक परफेक्ट ऑप्शन माना जा रहा है। रैंप वॉक के बाद तमन्ना ने सोशल मीडिया पर भी इस लुक को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने इसे ऐसा बताया जो सादा, सुकून भरा और अपनी अलग चमक के साथ नजर आता है।