इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट-बुमराह की वापसी

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।

Jun 21, 2026 - 15:23
 0
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट-बुमराह की वापसी


नई दिल्ली। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद विराट कोहली टीम में वापस आए हैं। जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ड्रॉप हो गए हैं।

विराट कोहली की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि विराट का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 

हार्दिक पांडया इस टीम से भी बाहर हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे, दोनों स्क्वाड में जगह मिली है। 

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 7 विकेट चटकाने वाले गुरनूर बराड़ अपनी जगह सुरक्षित रखी है, लेकिन स्पिन गेंदबाज हर्ष दुबे बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल वनडे टीम में वापस आए हैं। रवींद्र जडेजा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने लगी है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वाशिंगटन सुंदर बतौर स्पिन ऑलराउंडर लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलते दिखे हैं।