चंद्रिका दीक्षित बयान देकर फंसी,  ‘बच्चों के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ेगा न,  सो जाऊंगी,   अब खुद भड़कीं वड़ा पाव गर्ल

चंद्रिका दीक्षित ने अपने वायरल वीडियो पर लोगों को लताड़ा है, जिसमें उन्होंने बच्चे को पालने के लिए किसी के साथ भी सोने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कहा कि लोग व्यूज के चक्कर में किसी का भी कैरेक्टर खराब कर देते हैं।

Mar 16, 2026 - 20:15
 0
चंद्रिका दीक्षित बयान देकर फंसी,  ‘बच्चों के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ेगा न,  सो जाऊंगी,   अब खुद भड़कीं वड़ा पाव गर्ल


मुंबई। बड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इनका बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इनको कहते सुना गया था कि 'ये बच्चे को पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो वह वो काम भी करेंगी।' हालांकि ये वीडियो का एक छोटा-हिस्सा था। जिस पर लोगों ने रिएक्ट किया था और उनकी आलोचना की थी। अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक रील बनाकर लोगों को व्यूज का भूखा कहा है।

चंद्रिका दीक्षित ने इंटरनेट पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उनका दोस्त सैफी, जो मिस्ट्री मैन के नाम से फेमस हुआ था, वह उनका मुंह दबाते हुए गुस्से में कहता है, 'तू बच्चा पालने के लिए किसी के भी साथ बेड पर सोएगी। इतनी घटिया सोच है तेरी?' इसके बाद वह उसे पीछे धकेलते हुए कहती हैं, 'तू जा, मैं बात कर रही हूं इन लोगों से।'

चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ भी सोने के लिए बोला। अरे क्या तुमने वो साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट देखा? जिसमें मैंने इतनी सारी बातें कीं और ये सेंटेंस क्यों कहा?

फिर कैमरे की तरफ देकर वड़ा पाव गर्ल बोलती हैं, 'और तुम लोग, चाहे वो छोटी से छोटी आईडी हो या फिर बड़ी से बड़ी आईडी हो, 3 हजार की, मिलियन की, तुम लोगों को सिर्फ व्यूज के चक्कर में किसी के ऊपर तुम कुछ भी वीडियो बनाए जा रहे हो। तुम लोगों ने सिर्फ वो एक सेंटेंस उठाया कि चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ भी सोने के लिए बोला। अरे क्या तुमने वो साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट देखा? जिसमें मैंने

मैंने ईंट उठाना, मैंने रोटी बनाना, मैंने कहा कि जब सबसे लास्ट ऑप्शन होगा मेरे पास, तो मैं ये भी करूंगी। मैं अपने आपको मरूंगी नहीं, मेरे में जब तक दम है, मैं चलूंगी। क्या गलत बोल दिया?

चंद्रिका ने आगे कहा, 'कभी मेरी रेहड़ी उठा ली जाती है, कभी मेरी दुकान छीन ली जाती है, कभी क्या, कभी क्या, मैंने ईंट उठाना, मैंने रोटी बनाना, मैंने कहा कि जब सबसे लास्ट ऑप्शन होगा मेरे पास, तो मैं ये भी करूंगी। मैं अपने आपको मरूंगी नहीं, मेरे में जब तक दम है, मैं चलूंगी। क्या गलत बोल दिया? पर तुम लोगों को सिर्फ व्यूज के चक्कर में, किसी को भी गिराना है, तुम लोग किसी को भी मेंटली... वो तो शुक्र मनाओ कि मैं इतनी स्ट्रॉन्ग हूं मेंटली, पर तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा सकते हो सिर्फ एक व्यूज के चक्कर में। कोई कह रहा- रोटी भी बना ले, भाई बनाती हूं। पत्थर भी बीन सकती हूं, ईंटे भी... सबकुछ कर सकती हूं। पर जब लास्ट जब मेरे पास कुछ नहीं होगा, तो मैं ये भी करूंगी। पर मैं मरूंगी नहीं।'

तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा सकते हो सिर्फ एक व्यूज के चक्कर में। कोई कह रहा- रोटी भी बना ले, भाई बनाती हूं। पत्थर भी बीन सकती हूं, ईंटे भी... सबकुछ कर सकती हूं। पर जब लास्ट जब मेरे पास कुछ नहीं होगा, तो मैं ये भी करूंगी। पर मैं मरूंगी नहीं।

लास्ट में उन्होंने इंटरव्यू का वो हिस्सा भी लगाया, जो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हैं, 'मैं तो सड़क पर रेहड़ी भी लगा लूंगी। मुझे कोई शर्म नहीं है। मैं तो हूं रेहड़ी वाली। मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता कि लोग कैसे जज करेंगे। मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा न, कर दूंगी। पालूंगी। क्योंकि लोग देखना ही चाहते हैं। तो मैं गलत नहीं। मैं ठीक हूं। मैंने दिमाग में सेट कर लिया है कि काम करना है।'

मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा न, कर दूंगी। पालूंगी। क्योंकि लोग देखना ही चाहते हैं। तो मैं गलत नहीं। मैं ठीक हूं।

चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। कहा था कि उन्होंने उनको धोखा दिया। वहीं, युगम ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को कबूला था कि वह बहक गए थे। और वह इसके लिए चंद्रिका से माफी मांगते हैं। इन दोनों का 10-12 साल का बेटा है, जो वड़ा पाव गर्ल के साथ रहता है। वहीं, पति-पत्नी अलग रहते हैं। ज्यादातर समय वह दोस्त सैफी के साथ नजर आती हैं।