रक्तांचल 3 से इंटरनेशनल सीरीज तक, ओटीटी पर इस सप्ताह मनोरंजन का डबल डोज
मुंबई। जुलाई का तीसरा सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। 13 से 19 जुलाई के बीच विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम, रोमांस, हॉरर, फैंटेसी और ड्रामा से भरपूर 11 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। हिंदी दर्शकों के लिए सबसे बड़ी पेशकश 'रक्तांचल सीजन 3' है, जबकि विदेशी कंटेंट पसंद करने वालों के लिए भी कई चर्चित अंतरराष्ट्रीय शो इस सप्ताह उपलब्ध होंगे।
'रक्तांचल 3' में फिर छिड़ेगी गैंगवार
पूर्वांचल की अपराध और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित चर्चित वेब सीरीज 'रक्तांचल' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। 16 जुलाई से स्ट्रीम होने वाले नए सीजन में विजय सिंह और वसीम खान के बीच वर्चस्व की लड़ाई और भी तेज होती दिखाई देगी। सत्ता, बदले और अपराध के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस सीरीज के पहले दोनों सीजन को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था, इसलिए तीसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
विदेशी वेब सीरीज और फिल्मों की भी भरमार
इस सप्ताह ओटीटी पर कई अंतरराष्ट्रीय रिलीज भी दर्शकों का ध्यान खींचेंगी। कोरियन फैंटेसी-हॉरर ड्रामा 'द ईस्ट पैलेस', जापानी एक्शन सीरीज 'गोल्डन कामुय–द अबाशिरी प्रिजन रेड', थ्रिलर फिल्म 'राइड ऑर डाई', हॉरर ड्रामा 'सिम्युलाक्रा' और स्पोर्ट्स कॉमेडी 'द हॉक' अलग-अलग स्वाद के दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी।
रोमांस और इमोशनल ड्रामा के शौकीनों के लिए भी विकल्प
अगर रोमांटिक और भावनात्मक कहानियां पसंद हैं तो 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर', 'द मैप ऑफ लॉन्गिंग' और 'डिज़ायर' इस सप्ताह की प्रमुख रिलीज़ हैं। वहीं वास्तविक घटनाओं से प्रेरित जर्मन फिल्म '23,000 लाइव्स' भी अपनी संवेदनशील कहानी के कारण चर्चा में है।
इस सप्ताह की प्रमुख ओटीटी रिलीज़ में 13 जुलाई को गोल्डन कामुय: द अबाशिरी प्रिजन रेड, 15 जुलाई को राइड ऑर डाई , 16 जुलाई को रक्तांचल सीजन 3, रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम, द हॉक और 17 जुलाई – सिम्युलाक्रा, द ईस्ट पैलेस, 23,000 लाइव्स, डिज़ायर, हार्टस्टॉपर फॉरएवर, द मैप ऑफ लॉन्गिंग रिलीज होगी।