आगरा में आगामी 28 फरवरी से दो मार्च तक महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

आगरा। महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसका आयोजन अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च तक किया जाएगा। टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण एवं आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन बुधवार को पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन में मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग ने किया।

Feb 25, 2026 - 18:41
 0
आगरा में आगामी 28 फरवरी से दो मार्च तक महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी स्थित पुष्पांजलि सभागार में आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण करते अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवालत आदि।

संगठन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर खेल भावना, आपसी भाईचारा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।

महामंत्री अंकित अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के समापन पर परिणामों की औपचारिक घोषणा के साथ दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी और समाजजन पारंपरिक उल्लास के साथ होली मनाएंगे।
संयोजक अंशुल बंसल ने जानकारी दी कि संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत 23 मार्च को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु परामर्श, जांच और निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था रहेगी।

आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

संयोजक विकास बंसल ने बताया कि टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाएगा—कमला नगर, जयपुर हाउस, सुल्तानपुरा, बेलनगंज, खंदारी, आगरा महानगर प्रथम, आगरा महानगर द्वितीय और ताजगंज। पहला मैच खंदारी बनाम जयपुर हाउस खेला जाएगा। प्रतिदिन तीन मैच होंगे और पूरे टूर्नामेंट में लीग मैच खेले जाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, लड्डू, प्रतीक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग और कुनाल अग्रवाल रहेंगे। इस अवसर पर संस्थापक विनोद अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, रमा शंकर अग्रवाल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, जवाहर लाल अग्रवाल, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनुज अग्रवाल (हनी), मनोज सिंघल, शशांक बंसल, शिवम अग्रवाल, विवेक गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल, आशीष गर्ग सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor