पाकिस्तान की बड़ी बेइज्जती,  फेमस क्रिकेटर ने आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया पीसीबी

जिम्बाब्वे के एक गेंदबाज ने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन कर लिया है। इस वजह से पीसीबी बौखलाया हुआ है।

Mar 14, 2026 - 21:50
 0
पाकिस्तान की बड़ी बेइज्जती,  फेमस क्रिकेटर ने आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया पीसीबी


कोलकाता।  आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम चर्चा में है. एक तरफ हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर को जॉइन कर लिया है। मुजरबानी के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बौखलाया हुआ है, क्योंकि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की वजह से जिम्बाब्वे के इस गेंदबाज ने पीएसएल छोड़ दिया है।

ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया है। रहमान, जिन्हें बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर टीम ने रिलीज कर दिया था। अब पाकिस्तानी चैनल जियो सुपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कदर बौखलाया हुआ है कि वो ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की तैयारी में है।

पीएसएल का सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है और ब्लेसिंग मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. यूनाइटेड की टीम ने उन्हें शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की डील मिली थी, लेकिन अब उन्होंने अपना पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन किया है। इसी वजह से पीसीबी उनपर कानूनी कार्यवाई की तैयारी में है।

इससे पहले हर्षित राणा चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, लेकिन केकेआर ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

दूसरी ओर ब्लेसिंग मुजरबानी की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप के सुपर-8 तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। मगर जिम्बाब्वे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया।