रश्‍म‍िका मंदाना की शादी गुरुवार सुबह आठ बजे,  पीएम मोदी ने दी बधाई, संगीत-हल्‍दी के फोटो-वीडियो वायरल

रश्‍म‍िका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए पंडित जी उदयपुर पहुंच चुके हैं। संदीप रेड्डी वांगा समेत कई मेहमान लेक स‍िटी में हैं। इस बीच शादी के शुभ मुहूर्त का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर हल्‍दी की तस्‍वीर, संगीत सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Feb 25, 2026 - 21:39
 0
रश्‍म‍िका मंदाना की शादी गुरुवार सुबह आठ बजे,  पीएम मोदी ने दी बधाई, संगीत-हल्‍दी के फोटो-वीडियो वायरल

उदयपुर। फैंस की 'श्रीवल्‍ली' रश्मिका मंदाना अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा से 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर रही हैं। पंडित जी पहुंच चुके हैं। संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर में हैं। दोनों बेहद निजी दोस्‍तों, प्रियजनों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेने वाले हैं। मंगलवार को जहां क्रिकेट मैच और संगीत सेरेमनी के साथ प्री-वेडिंग की शुरुआत हुई थी, वहीं बुधवार को दिन में हल्‍दी और शाम में मेहंदी सेरेमनी हुई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को नए जीवन की बधाई दी है। जबकि सोशल मीडिया पर हल्‍दी और संगीत समारोह की तस्‍वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक अन्‍य रिपोर्ट में शादी के शुभ मुहूर्त का खुलासा किया गया है।

रश्‍म‍िका और विजय की संगीत की तस्वीरें और वीडियो बुधवार को ऑनलाइन लीक हो गए। इनमें डेकोरेशन, चमकदार लाइटें और ताजे फूलों से सजावट की झलक मिली है। एक फैन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेहद खूबसूरत तस्वीरें।' जबकि एक अन्‍य यूजर ने एक्‍टर्स से अपील करते हुए लिखा, 'हमें ओरिजिनल और ऑफिश‍ियल तस्वीरों की जरूरत है रश्‍म‍िका प्लीज।'

मंगलवार रात हुए संगीत इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विजय की मां माधवी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हेलो दोस्तों। मैं यह खूबसूरत सरप्राइज परफॉर्मेंस अपने प्यारे बंगाराम विजय, रुशी को डेडिकेट करती हूं। हम तुमसे प्यार करते हैं।' कई फैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, और कैप्शन में लिखा, 'यह स्पीच अलग तरह से हिट करती है। यह प्यार है।'

रश्‍म‍िका और विजय 26 फरवरी को सुबह 8 बजे सात फेरे लेंगे। यानी बुधवार दिन में हल्‍दी, शाम में मेहंदी के बाद गुरुवार को दिन में ही शादी की रस्‍म अदायगी होगी।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत ‘विरोश प्रीमियर लीग’ गेम्स और संगीत के साथ मंगलवार को हुई। इसके बाद बुधवार को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी है। बुधवार को स्टाइलिस्ट शाव्या वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी, डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, एक्टर ईशा रेब्बा और कुछ दूसरे गेस्ट की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सभी पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं।

इंडस्‍ट्री से डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा, आशिका रंगनाथ और राहुल रवींद्रन भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्‍होंने कपल को शुभकामनाएं भेजी हैं। शादी के बाद 3 मार्च में हैदराबाद में यह कपल फ‍िल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन देगा।

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई। इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई। यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है। सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है।'

प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी एक खास बात भी कही। उन्होंने लिखा, 'विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू चलाना जानते हैं। लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें।'

विजय और रश्मिका ने साल 2018 में 'गीत गोविंदम' फिल्‍म में साथ काम किया था और इसी सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद 'डियर कॉमरेड' (2019) में भी दोनों साथ दिखे। हालांकि, इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखने की कोश‍िश की और कभी कुछ नहीं कहा।