आपके सितारेः सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 20 अक्टूबर का पंचांग
19 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैसा कहीं फंसा है तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- सेहत के मामले में ध्यान रखना चाहिए। जो जातक बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। कोई जरूरी काम जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा। कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं। कुछ पेंडिंग काम और बिल भी निपटाने होंगे। किसी वजह से यात्रा का संयोग बनेगा। पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तों से सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनको कोई अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहेगी। हाथों कोई पुण्य काम भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी, लेकिन काम उलझ भी सकता है। जरूरी है कि काम की प्राथमिकता तय करके उस पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का असहयोग मानसिक रूप से कष्ट दे सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखें। पशुओं के साथ लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कमियों में सुधार लाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। पिता को लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम भाई-बहनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम वाले काम से बचें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कारोबार-व्यापार में लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े जातकों को कोई लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। मन में नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार भावुक कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भी भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सहकर्मी से कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें, स्वयं करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। दूसरी ओर, कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहेगा। दोपहर के बाद कुछ नया काम अचानक आ सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कमाई सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- व्यावहारिकता और कूटनीति का लाभ मिलेगा। बिजनेस में योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बच्चे कुछ अच्छा करेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। किसी काम के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- किसी वजह से काम जल्दी पूरा करके ऑफिस से निकलने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा हुआ काम अटक जाने से परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना है तो समय लेकर निकलें, नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में अतिउत्साह में कोई भी निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने से थकान महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-20 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वार: मंगलवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: अश्विन।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: नवमी मध्याह्न 12:50 बजे तक, उपरांत दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिन-रात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र शाम 06:02 बजे तक, उपरांत धनिष्ठा रहेगा।
योग: शूल अर्द्धरात्रि 12:50 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से 12:26 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 06:20 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:46 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: आयुध पूजा, दुर्गा बलिदान, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा, बंगाल महानवमी, दक्षिण सरस्वती पूजा, बुद्ध जयंती, अपराजिता जयंती, दक्ष सावर्णि मन्वादि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।