अजय देवगन ने मनाया बर्थडे,  काजोल ने अनोखे अंदाज में किया विश,  अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया किस

अजय देवगन के जन्मदिन पर काजोल ने मजेदार अंदाज में उन्हें विश किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

Apr 2, 2026 - 22:36
 0
अजय देवगन ने मनाया बर्थडे,  काजोल ने अनोखे अंदाज में किया विश,  अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया किस

मुंबई। 2 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया।  इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी काजोल के पोस्ट की हो रही है, जो हमेशा की तरह इस बार भी अलग और मजेदार है। 

काजोल ने अजय देवगन को बर्थडे विश करने के लिए रोमांटिक नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज अपनाया। उन्होंने अजय की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'एक समय ऐसा आता है जब केक पर लगी मोमबत्तियां सेलिब्रेशन कम और आग का खतरा ज्यादा लगने लगती हैं। मुझे लगता है तुम उस स्टेज पर पहुंच गए हो। फिर भी हैप्पी बर्थडे। दुआ है कि तुम्हारे पास हमेशा केक रहे.।  इसके बाद फैंस उनके पोस्ट पर मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। 

 वहीं अक्षय कुमार ने भी अजय को किस करते हुए एक फोटो शेयर कर लिखा, 'दोस्ती इतनी पुरानी... प्यार तो होगा ही. हैप्पी बर्थडे डियर।'

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने भी एक पुरानी वीडियो शेयर की और लिखा, '90 के दशक की मेहनत से लेकर आज तक... कम बातें, ज्यादा काम. हैप्पी बर्थडे बड़े भाई। 

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी लंबे समय से फैंस की फेवरेट रही है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखते है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती भी करते हैं। उनकी शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार और हल्की-फुल्की नोकझोंक आज भी वैसी ही है। अजय जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ अपनी 20 साल पुरानी फ्रेंचाइज फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार और शर्मन जोशी की शानदार एंट्री हुई है।