अभिजीत दीपके रिहा, एसईएम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, पीसबान्ड पर किया साइन
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को एसईएम कोर्ट में पेशी के बाद छोड़ दिया गया है। उन्हें सशर्त रिहा किया गया है। अभिजीत ने पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन किए हैं। उन्हें शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया था।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत मिल गई है। पुलिस ने उन्हें पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद रिहा कर दिया। दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित थाना से एसईएम कोर्ट में अभिजीत दीपको पेश किया गया था। दीपके को शुक्रवार को पुलिस ने लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया था।
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके जमानत के बाद एनसीपी शरद पवार के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे। अभिजीत ने किसी तरह की बात फिलहाल मीडिया से नहीं की। वो कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आए। साथ ही गुड लक का साइन बनाते दिखे।
अभिजीत को जमानत देने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि एक शांति बनाए रखने का मुचलका पर साइन करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
इधर, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दीपके की सुनवाई में देरी को लेकर भी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि यह दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब 3.38 बज चुके हैं. सुनवाई का अता-पता नहीं है।
इसके अलावा जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत के लिए सशर्त पीस ऑफ बॉन्ड पर साइन करने को लेकर पूछा तो ग्रुप के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वह आपको खुद बता देंगे। वह पिछले दरवाजे से आ रहे हैं।