हरियाली के लिए डिजिटल जागरूकताः भार्गव महिला सभा का ऑनलाइन वृक्षारोपण
आगरा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए आगरा भार्गव महिला सभा ने एक विशेष ऑनलाइन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन संस्था के हरियाली अभियान की कड़ी के रूप में किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में सभा की अध्यक्ष श्रीमती बृजेश, सचिव संगीता भार्गव, अंशु, प्रतिमा, अलका, एकता, मीनाक्षी, बरखा, निकिता, रेनू, अरुणा, अनामिका, समता और रुचि ने सक्रिय सहभागिता की।
सभा की सचिव संगीता भार्गव ने कहा, प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। वृक्षारोपण केवल एक क्रिया नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी है।