दीपावली मिलन में जुटा टैक्सेशन बार एसोसिएशन परिवार, अन्नकूट प्रसादी के साथ बांटीं खुशियां
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, आगरा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव जयपुर हाउस स्थित जीएसटी बार रूम में हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। समारोह में एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सपरिवार भाग लिया। मां सरस्वती के पूजन और श्री गणेश-लक्ष्मी की महाआरती के बाद अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एडवोकेट राकेश शर्मा ने विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन कराया। महाआरती के बाद उपस्थित सदस्यों ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की और एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
समारोह में जीएसटी विभाग के ग्रेड-1 सी के एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अधिवक्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने भी उनका स्वागत करते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। उनकी उपस्थिति से समारोह में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव एवं एडवोकेट अखिलेश भटनागर ने किया। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष विशाल बिंदल ने संभालीं। अंत में कोषाध्यक्ष अब्दुल अख्तर खान ने अतिथियों और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रूप किशोर अग्रवाल, रजनीकांत वर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, ताराचंद, सुभाष अग्रवाल, आर.पी. दीक्षित, सुनील आनंद, सुभाष चंद्र अग्रवाल (बेलागंज), गोपाल अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, पी. सिंह, संचिता अग्रवाल, राकेश सारस्वत, अनुभव बंसल, शांतनु बंसल, वैभव जैन, रोहित अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सोमेंद्र जैन, राकेश बाबू, राजकुमार गोयल, हृदय कुमार झालानी, अवनीश मिश्रा, अनिल आदर्श जैन, मनोज शर्मा और नीरज कोटिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक मिलन समारोह से अधिवक्ताओं के बीच आपसी भाईचारा बढ़ता है और संगठन की एकता मजबूत होती है।