रामायण की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल, एडवांस बुकिंग 90 करोड़ रुपये के पार पहुंची
मुंबई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत के संकेत दे रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सामने आए आंकड़ों ने फिल्म जगत और दर्शकों का ध्यान खींचा है। एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
फिल्म की रिलीज से पहले टिकटों की इस मांग को इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता के रूप में देखा जा रहा है। जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रिलीज से पहले बुकिंग का आंकड़ा सौ करोड़ को पार कर जाएगा।
बड़े बजट, भव्य निर्माण और चर्चित कलाकारों की मौजूदगी ने पहले से ही फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है। अब निगाहें इसके शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं। यदि टिकटों की मांग इसी तरह बनी रहती है तो फिल्म रिलीज के साथ ही कमाई का नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में मजबूत शुरुआत कर सकती है।
दीपावली के मौके पर पांच नवम्बर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।