आपके सितारेः शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 07 नवम्बर का पंचांग

06 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 5, 2026 - 23:12
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 07 नवम्बर का पंचांग

मेष :- बिजनेस में पूर्व में किए निवेश का लाभ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा, खेल और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से जिन जातकों के काम का संबंध है उनको फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा लेकिन विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ बात व्यवहार में व्यवहारिक रहना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा, राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों से भी मदद मिलने की उम्मीद है। पिता को लाभ और सम्मान मिल सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। धर्म कर्म के काम में रुचि होगी। उपहार और सम्मान मिलने का भी योग बना है।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- सलाह है कि भावुकता में आकर कोई भी फैसला करने से बचें। बच्चों और घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता होगी और इन पर धन भी खर्च करना होगा। जो लोग भूमि का क्रय विक्रय करने जा रहे हैं उनको सभी कानूनी पक्षों की जांच करने के बाद ही डील फाइनल करना चाहिए अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आर्थिक लाभ के साथ ही साथ खर्च के लिए भी तैयार रहना चाहिए। बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में दिन उलझन भरा रहेगा। कोई बनता हुआ काम अटक सकता है। कोई अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी संयोग बनेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार दिखने लगेगा। बहनों और मौसी से लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। पुराना फंसा हुआ माल भी निकल सकता है जिससे प्रसन्नता होगी।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- जो लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। वैसे ठंडी चीजों के सेवन से परहेज रखना चाहिए। नौकरी में काम तेजी से निपटाएंगे और दिन के दूसरे भाग में मनोरंजक पलों का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख का भी संयोग बना हुआ है।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। साथ ही अधिकारी वर्ग से सपोर्ट भी मिल रहा है। पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलता दिख रहा है। तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े जातकों को विशेष रूप से फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- सोना और पीतल के काम में लाभ मिलने का योग बना है। राशि स्वामी की शुभ दृष्टि से कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में रुचि रहेगी। सेहत सही रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- कुछ उलझन और तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लाभ का मौका मिलेगा। कूटनीतिक योजना और दूरगामी सोच का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव का मूड भी बन सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग भी मिलेगा इसलिए वाणी और व्यवहार में लचीलापन लाएं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। छात्रों का मन विचलित होगा जिससे पढ़ाई से मन भटकेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा, कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पहले से चल रही है तो उपचार और परहेज संबंधी लापरवाही से बचना चाहिए। सिरदर्द की भी समस्या होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- जल्दबाजी में और किसी के प्रभाव में आकर किया गया निवेश नुकसान दे सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ रचनात्मक काम भी कर पाएंगे। कोई पूर्वपरिचित मदद कर सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-07 नवंबर 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - कार्तिक।

पक्ष - कृष्ण।

तिथि: त्रयोदशी प्रातः 10:47 बजे तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र कल प्रातः 05:52 बजे तक उपरांत स्वाति रहेगा।

योगः प्रीति प्रातः 05:28 बजे तक उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:32 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:32 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 10:47 बजे से रात्रि 11:04 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor