पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में डांडिया की धूम, बिना अध्यक्ष-सचिव के एकजुटता की मिसाल बनी सोसाइटी
आगरा। पारस पर्ल्स एक्सटेंशन सोसाइटी में नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुनों पर गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। सोसाइटी की खासियत यह है कि यहां बिना अध्यक्ष और सचिव के ही सभी परिवार आपसी सद्भाव और सहयोग से त्योहारों का आयोजन करते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। डांडिया की लय और संगीत की मधुर धुनों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। सोसाइटी के परिवारों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाया और आपसी मेलजोल का आनंद लिया। आयोजकों के अनुसार, पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में सभी त्योहार बिना राजनीतिक भेदभाव के आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए जाते हैं।
कार्यक्रम में सोसाइटी के गायक संदीप जैन ने अपने गीतों से समां बांधा। वहीं, जयपुर हाउस की कवयित्री पूजा जैन ने अपनी वाणी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बीना लवानिया मौजूद रहीं।
डांडिया उत्सव को सफल बनाने में पारस पर्ल्स एक्सटेंशन के सभी परिवारों की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में सारिका जैन, पूजा जैन, एकता जैन, बृजवाला जैन, नेहा जैन, शिल्पी गुप्ता, रानी जैन, रीता जैन, शिल्पी जैन, वर्षा जैन, कनिका वर्मा, अदिति खंडेलवाल, डॉ. अशोक गर्ग, नीरज जैन, प्रेम जैन, दीपक ठाकुर, संदीप जैन, सोना जैन, नितिन खंडेलवाल, राहुल गुप्ता, आशीष जैन, आशुतोष गोयल, विपुल वर्मा, शिव कुमार गुप्ता, हरीश और वावेश जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।