वैभव का दोहरा शतक,   सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, यूएई को सात विकेट से हराया

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर से ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद वह भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

Nov 24, 2026 - 18:44
 0
वैभव का दोहरा शतक,   सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, यूएई को सात विकेट से हराया

दोहा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का सामना श्रीलंका से होने की संभावना है। यह सेमीफाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक के दम पर 15 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

वैभव ने इस मैच में 53 गेंद में 204 रन बनाए। उनकी इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे। यूएई के कप्तान बासिल हमीद की गेंद पर आर्यांश शर्मा ने उनका कैच पकड़ा। इस दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंद में 130 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा मुहम्मद शहदाद ने 28 और ईथन डिसूजा ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान बासिल हमीद ने 36 रन बनाए। अंत में यह टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए अर्शद खान ने 4 विकेट लिए।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना जरूरी था। इसकी पूरी संभावना भी थी कि टीम इंडिया यह लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, लेकिन वैभव ने जो किया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वैभव ने महज 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत ने 5 ओवर में ही 100 रन बना लिए। यहीं से टीम इंडिया की आसान जीत पक्की हो चुकी थी, लेकिन वैभव नहीं रुके।

वैभव ने पहले 28 गेंद में शतक जड़कर वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 52 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए। वह 13वें ओवर में विजयी छक्का लगाने की कोशिश में आउट हुए तब भारत का स्कोर 245 रन था। अगर वह आउट नहीं होते तो 13वें ओवर में ही टीम इंडिया जीत जाती। वैभव ने 53 गेंद में 204 रन बनाए। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

वैभव के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर इंडिया ए को जीत दिलाई। उन्होंने 19 गेंद में 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इससे पहले अभिषेक 5 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए और कुमार कुशाग्र 5 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे।