स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मथुरा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की महिला उत्पीड़न रोकथाम समिति की बनीं अध्यक्ष
मथुरा। स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अलका उपमन्यु को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा की महिला उत्पीड़न समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच और उनके निस्तारण का कार्य करेगी।
पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 15185/एडमिन-जी द्वितीय, दिनांक 16 नवंबर 2026 के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय में याचिका (सिविल) संख्या 1254/2025, गीता रानी बनाम भारत संघ एवं अन्य में पारित 6 जनवरी 2026 तथा 15 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के अनुपालन में समिति गठित करने की अपेक्षा की गई थी। इसके तहत उच्च न्यायालय के परिपत्र संख्या 29/2009, दिनांक 30 मई 2009 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार समिति का गठन किया गया है।
अधिकरण में एकमात्र महिला कर्मचारी साधना सक्सेना हैं और यहां कोई महिला अधिवक्ता नियमित रूप से उपस्थित नहीं होती है। ऐसे में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप महिला अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने की व्यवस्था की गई है।
गठित समिति में स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट की अधिवक्ता अलका उपमन्यु को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा साधना सक्सेना (आशुलिपिक), लालचन्द (सहायक लेखाकार) और घनश्याम सैनी (लिपिक), मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा को सदस्य नामित किया गया है।
अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने दी बधाई
अलका उपमन्यु की इस नियुक्ति पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी उपाध्याय, बार के पूर्व अध्यक्ष अजित तेहरिया, गिर्राज सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सारस्वत, सुश्री रमा सारस्वत एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रनत शर्मा, राजेश तरकर, जय प्रकाश शर्मा और राजेश चतुर्वेदी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, राजनेताओं और अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि अलका उपमन्यु एडवोकेट, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं।