रुद्राक्ष की माला से बदली साई पल्‍लवी की जिंदगी,  'रामायण' की सीता ने बताई कलाई पर बांधे रखने की वजह,  शूटिंग पर भी पहनती हैं

साई पल्लवी ने अपनी कलाई पर हमेशा नजर आने वाली रुद्राक्ष माला के पीछे की दिल छू लेने वाली कहानी बताई है। धीरे-धीरे यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई और अब वह शूटिंग पर भी इसे पहनकर जाती हैं।

Nov 20, 2026 - 20:33
 0
रुद्राक्ष की माला से बदली साई पल्‍लवी की जिंदगी,  'रामायण' की सीता ने बताई कलाई पर बांधे रखने की वजह,  शूटिंग पर भी पहनती हैं


मुंबई। 'रामायण' की सीता और साउथ की दमदार एक्ट्रेस साई पल्लवी असल जिंदगी में अपनी सादगी और अलग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस ने कई सालों से गौर किया है कि वह अपनी कलाई पर हमेशा एक रुद्राक्ष माला पहने नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस ने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि इस माला का उनके दादाजी और मेडिकल की पढ़ाई के दौरान होने वाली परीक्षाओं से खास कनेक्शन है।

ओम चैप्टर वन' और 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि यह माला उन्हें कैसे मिली और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी का हिस्सा कैसे बन गई। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा से एक रात पहले वह इस माला को हाथ में लेकर प्रार्थना करती थीं और आज भी शूटिंग पर जाते समय इसे पहनती हैं।

'बिहाइंडवुड्स' को दिए इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि उनकी कलाई पर नजर आने वाली रुद्राक्ष माला उनके कजिन के पास से आई थी। उनका कजिन इसे तमिलनाडु के त्रिची स्थित श्रीरंगम के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर से लाया गया था। इसके बाद उनके दादाजी ने यह माला कजिन से लेकर उन्हें दे दी थी।

साई पल्लवी ने जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने भारत में फॉरन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) भी पास किया। एक्ट्रेस ने बताया कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा से एक रात पहले वह इस माला को हाथ में लेकर प्रार्थना किया करती थीं। इस बारे में बात करते हुए साई पल्लवी में मुस्कुराते हुए कहा, 'परीक्षा से एक दिन पहले, मैं उस रुद्राक्ष माला को लेकर प्रार्थना करती हूं। सच कहूं तो, इसकी वजह से मैंने परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।'

एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में यह माला सिर्फ परीक्षा से पहले प्रार्थना करने तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी रोजमर्रा की आदत बन गई। उन्होंने कहा, 'फिर यह रोज की आदत बन गई और अब मैं शूटिंग पर जाते समय भी इसे पहनती हूं।' यही वजह है कि वह आज भी अपनी कलाई पर इस माला को पहने नजर आती हैं।

साई पल्लवी का परिवार शुरू से ही पूजा-पाठ और आध्यात्मिक सोच से जुड़ा रहा है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके दादा-दादी घर में बच्चों को देवी-देवताओं की तरह मानते थे और उन्हें अच्छे संस्कारों के साथ बड़ा किया। साई खुद भी मेडिटेशन और प्रार्थना को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। यही वजह है कि फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाते समय भी उन्होंने हर शूट से पहले मेडिटेशन किया और प्रार्थना करते हुए कहा, 'सीता मां, आप मेरे जरिए यह किरदार निभाइए।' उन्होंने इस किरदार को अपने लिए एक आशीर्वाद बताया था।

ओम: चैप्टर वन' एक तमिल स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। इससे पहले वह शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' का निर्देशन कर चुके हैं, जो साल 2024 की बड़ी तमिल हिट फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में धनुष एक अंदरकवर ऑफिसर की भूमिकामें नजर आएंगे, जो माफिया के बीच घुसपैठ करते हैं। वहीं साई पल्लवी IPS ऑफियर नित्या रेड्डी का किरदार निभा रही हैं, जो इस जांच का नेतृत्व करती हैं।