अवागढ़ राजपरिवार के वंशज भुमेंद्रपाल सिंह बने फिशिंग कैट वाइन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर

आगरा। भारत की समृद्ध शाही परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े अवागढ़ राजघराने के वंशज भुमेंद्रपाल सिंह को हाल ही में फिशिंग कैट वाइन कंपनी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह कंपनी अपनी विशिष्ट वाइन के लिए जानी जाती है, जिसमें स्थानीय फलों की मिठास और प्राकृतिक स्वाद का खूबसूरत समावेश होता है। साथ ही यह कंपनी वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के दृष्टिकोण से भी खासी चर्चा में रहती है।

Jun 3, 2025 - 20:31
 0
अवागढ़ राजपरिवार के वंशज भुमेंद्रपाल सिंह बने फिशिंग कैट वाइन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर
फाइल फोटोः भुमेंद्र पाल सिंह।

भुमेंद्रपाल सिंह न केवल एक रॉयल पर्सनालिटी हैं, बल्कि डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अवराज डिजिटल नामक एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की स्थापना की है, जो ब्रांडिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और रणनीतिक डिजिटल प्रमोशन में विशेषज्ञता रखती है। उनकी व्यावसायिक दृष्टि और समृद्ध पारिवारिक विरासत, दोनों ने उन्हें एक आदर्श प्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।

भुमेंद्रपाल सिंह का एक अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट इंडिया रॉयल फैमिलीज़ नामक एक ब्लॉग वेबसाइट है, जो भारत के विभिन्न राजघरानों की अनसुनी कहानियों, धरोहरों और परंपराओं को शोधपरक ढंग से प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट शाही इतिहास को लोकप्रिय संस्कृति से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। बता दें कि भुमेंद्र पाल सिंह एटा जिले के उस अवागढ़ राजपरिवार से हैं, जिनके पूर्वज राजा बलवंत सिंह ने आगरा में आरबीएस कॊलेज की स्थापना की थी, जो क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया का सबसे बड़ा कॊलेज है। 

SP_Singh AURGURU Editor