PM Modi asked the industry, "We provided a tax exemption on an income of 12 lakh, did you increase salaries or hire new employees?"

पीएम मोदी ने उद्योग जगत के लोगों से अनुरोध किया कि टैक्स कटौती का लाभ कर्मचारियों तक भी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी आप कर दीजिए हम देख लेंगे, क्या इसी तरह से काम होगा?

Nov 19, 2026 - 18:26
 0
PM Modi asked the industry,  "We provided a tax exemption on an income of 12 lakh,  did you increase salaries or hire new employees?"


नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कॉरपोरेट क्षेत्र को दी गई आयकर राहत की सराहना करते हुए बड़ा सवाल किया। उन्होंने उद्योग जगत से सवाल पूछा  कि क्या उन्होंने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई या नए लोगों को नौकरी पर रखा?

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से अनुरोध किया कि टैक्स कटौती का लाभ कर्मचारियों तक भी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2014 में कॉरपोरेट टैक्स की बेसिक रेट 30 प्रतिशत थी। हमने इसे घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है।’ इसके बाद उन्होंने उद्योग जगत के लोगों से सवाल किया, ‘मैंने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स माफ कर दिया, लेकिन क्या आपने सैलरी बढ़ाई या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई ? ‘मोदी जी आप कर दीजिए, हम देख लेंगे’ क्या इसी तरह से काम होगा?’ पीएम मोदी के इस सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी गूंज उठी। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने इनकम टैक्स में बड़ी राहत देने का फैसला यह जानते हुए भी किया कि इंडस्ट्री के लोग शायद इन उपायों से संतुष्ट नहीं होंगे। इनकम टैक्स में इस राहत से लोगों की खरीदारी करने की क्षमता में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और कारोबारियों से सरकार की कोशिशों को स्वीकार करने का अनुरोध किया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘दोस्तों, हमने आयकर में इतनी बड़ी राहत देने का साहस दिखाया. इससे हमारे लोगों की खरीदने की ताकत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने आईटीआर फाइल करने और रिफंड की प्रक्रिया में किए गए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिस्टम को आसान बनाया है, ताकि टैक्स देने वालों का पैसा बेवजह अटका न रहे।

उन्होंने कहा, ‘पहले आपको याद होगा, एक पत्र आने में 8 महीने लग जाते थे। आज क्या एक हफ्ते के भीतर रिटर्न प्रोसेस नहीं हो जाता?’