आगरा उत्तर क्षेत्र में 3.50 करोड़ से चमकेंगी चार सड़कें, दयालबाग से कमला नगर तक विकास कार्यों का शिलान्यास
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को गति देते हुए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में इन विकास कार्यों का शिलान्यास मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, राकेश शर्मा उर्फ पिंटू, राहुल जैन और पार्षद कंचन बंसल ने किया। इन सड़कों के निर्माण से दयालबाग, कमला नगर और नगला बूढ़ी क्षेत्र की कॉलोनियों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास किए गए कार्यों में दयालबाग स्थित बसेरा एन्क्लेव की सड़क, कमला नगर की राधिका बिहार कॉलोनी की सड़क, नगला बूढ़ी के पास तुलसी बाग की सड़क तथा अमल गार्डन के निकट पुष्पांजलि आशियाना की सड़क शामिल हैं। इन चारों सड़कों पर आगरा विकास प्राधिकरण 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करेगा।
इस अवसर पर पार्षद भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, कंचन बंसल, प्रवीणा राजावत और अमित दिवाकर मौजूद रहे। इनके अलावा नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, विधानसभा संयोजक विजय भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पार्थसारथी शर्मा, दीपक ढल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, मनोज बघेल, श्यामवीर सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभ लंबरदार, हिमांशु गौतम, दिनेश गौतम, आशीष गुप्ता, पवन बंसल, मुकुल जमदग्नि, पीयूष अग्रवाल, यशवेंद्र सिंह, टी.एन. चौहान, नरेश राजपूत, मनोज चौहान, राजीव टाटा, राजेंद्र कुशवाह, श्रेय गौड़ और अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।