आपके सितारेः शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 21 नवम्बर का पंचांग

20 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 20, 2026 - 00:04
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 21 नवम्बर का पंचांग

मेष :- व्यापार में किए गए कार्यों से खूब मुनाफा होगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। शाम को थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकलने पर माता-पिता का आशीर्वाद लें, सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। जागरण, कीर्तन और भजन आदि से मन को शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें तनाव हो सकता है। तनाव के कारण निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे काम अटक सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- लंबे समय से रुकी तरक्की के लिए उन्नति का अवसर मिल सकता है। रात को बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। माता-पिता को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी में अपनी वाणी से किसी अधिकारी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिनका भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शाम को किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार हैं।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी लंबे समय से उम्मीद थी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। संपत्ति खरीदने की योजना है तो उसके सभी पहलुओं की जांच अवश्य करवा लें।

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- संतान के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। नौकरी में पद और अधिकार में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना हो तो सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि धन वापस न मिलने से रिश्तों में दरार आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- विद्यार्थियों का गुरु और ईश्वर के प्रति लगाव बढ़ेगा। सूझबूझ से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे, जिससे कारोबार का विस्तार होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे प्रसन्नता रहेगी। साझेदारी के कारोबार में भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शाम को वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। कुछ अनावश्यक खर्च भी करने पड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- योजनाओं और निर्णयों का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। रोजमर्रा की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। नए व्यवसाय में निवेश करने की योजना है तो अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- सेहत के मामले में दिन कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कारोबार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। बैंक से कर्ज लेने की योजना है तो आसानी से मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788

-21 नवंबर 2026, शनिवार का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – कार्तिक।

पक्ष – शुक्ल।

तिथिः द्वादशी प्रातः 04:56 बजे तक उपरांत त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशिः कल प्रातः 05:54 बजे मीन उपरांत मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 06:50 बजे तक उपरांत रेवती कल प्रातः 05:54 बजे तक उपरांत अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि अर्द्धरात्रि 02:31 बजे तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:42 बजे से 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:42 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः योगेश्वर द्वादशी, तुलसी विवाह, पंचक, गुरुवापुर एकादशी, देव प्रबोधनी एकादशी व्रत, वैष्णव देव उत्थान एकादशी, तामस मन्वादि, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः प्रातः 06:50 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor