मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर से किया था इनकार,  15 लाख का था इनामी

कुलगाम में बुधवार की सुबह लश्कर ए तैयबा का टॉम कमांडर मुठभेड़ में मारा गया। लतीफ एक मस्जिद में छिपा हुआ था, जिसे सुरक्षाबलों ने मार दिया है।

Nov 18, 2026 - 11:15
 0
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर से किया था इनकार,  15 लाख का था इनामी

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार की सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया गया। लतीफ को देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक कमांडर को घेर लिया था।

सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से संपर्क किया था। वो एक मस्जिद में छिपा हुआ था। वीडियो कॉल पर लतीफ को सरेंडर करने के लिए कहा था मगर उसने इनकार कर दिया था। लतीफ पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

लतीफ दिखने में काफी चालाक था। वो जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छोटे हमले करता था और लोकल लोगों में इस तरह से घुल-मिल जाता था कि किसी को पता ही नहीं चलता था। उसे ढूंढना बहुत मुश्किल हो रहा था।

लतीफ कश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा है। उस पर प्रवासी मजदूरों की हत्या का मामला भी है। वो कुलगाम का रहने वाला है। गांव ख्रेवन चादर में उसका परिवार रहता है। लतीफ ने नवंबर 2020 में अपना परिवार छोड़ दिया था और उसके बाद लश्कर ए तैयबा में शामिल हो गया था।

लतीफ ने लश्कर ए तैयबा के लिए कई हमले किए हैं। इसमें किश्तवाड़ जिले में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या भी शामिल है। ये पुलिस अधिकारी सेना में शामिल होने के लिए वापस लौट रहे थे। लतीफ ने द रेजस्टेंस फ्रंट लश्कर ए तैयबा के प्रॉक्सी संगठन के नाम पर भी हमले करता था। इस संगठन को पाकिस्तान के निर्देश मिलते हैं। लतीफ की मदद से आईएसआई अपना नेटवर्क स्ट्रॉन्ग करने में लगी हुई थी।

11 नवंबर को कुलगाम जिले के नौपोरा अखरान इलाके में बाइक सवारों आतंकियों ने सीआरपीएप के नाके पर गोलीबारी की थी। इसमें तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे. इस हमले के पीछे भी लतीफ का हाथ था।