आपके सितारेः गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 20 नवम्बर का पंचांग
19 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कारोबार और पेशेवर मामलों में सकारात्मकता रह सकती है. व्यापार को बेहतर बनाने में सफल होंगे. निर्णय लेने में तेजी दिखाने की कोशिश करेंगे. आर्थिक प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजनाओं पर जोर रहेगा. सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. अधिकारियों का समर्थन और प्रसन्नता बनी रहेगी. मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे.
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- प्रशासनिक और पेशेवर मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी. सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर होगा. पैतृक और प्रशासन से जुड़े कार्यों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. विभिन्न स्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी. वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा. योजनाओं को समर्थन मिलने से उत्साह बढ़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. बातचीत और वार्ताओं में सहजता बनाए रखेंगे.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- भाग्य का साथ बना रहेगा. करीबी लोगों का भरोसा जीतेंगे और लाभ के साथ प्रभाव में भी वृद्धि होगी. धार्मिक गतिविधियों और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यावसायिक पक्ष मजबूत रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे. साहस और पराक्रम से मुश्किल कामों को भी पूरा करने में सफल हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- कार्यक्षेत्र और कारोबार में तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा. स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें. घर-परिवार के मामलों में दूसरों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. बातचीत में गंभीरता और व्यवहार में मिठास बनाए रखें. नीति-नियमों का पालन करना जरूरी होगा. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें. पहल करने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. परिवार और करीबियों के साथ विश्वास बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं. महत्वपूर्ण सौदों को गति मिलेगी और उद्योग-व्यापार में लाभ बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. टीमवर्क पर जोर रहेगा. सहकर्मियों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे. नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी. भूमि-भवन से जुड़े मामले भी आगे बढ़ सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कामकाज में नियमितता और अनुशासन बनाए रखना होगा. मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और करियर में सहज सफलता मिलने की संभावना है. सेवाक्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है. वरिष्ठों और अनुभवी लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें. कामकाजी गतिविधियों में सुधार करने पर ध्यान दें. किसी भी फैसले से पहले सोच-विचार जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- उत्साह और सकारात्मकता से भरा दिन रह सकता है. मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने और घूमने-फिरने के अवसर बनेंगे. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा के मामलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. बड़े-बुजुर्गों की सलाह को महत्व देंगे. करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी. आधुनिक विषयों में रुचि लेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर रहेंगे. कारोबार में उत्साह बना रहेगा और पेशेवर लोगों का सहयोग मिलेगा. अपने कामकाज की दिनचर्या को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे. जिम्मेदार लोगों का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. घरेलू मामलों में कोई नई पहल करने से बचें. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की बातों और विवादों में पड़ने से बचना होगा.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- सामाजिक और पारिवारिक मामलों में सक्रियता बढ़ाने का दिन है. बातचीत में सकारात्मकता बनाए रखेंगे. मित्रों और परिचितों से मुलाकात हो सकती है. अपने अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. साहसिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और लोग प्रयासों से प्रभावित हो सकते हैं. कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम और स्नेह से जुड़े मामलों में अनुकूलता रहेगी. पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- पारिवारिक सुख और समृद्धि मिल सकती है. घर में हर्ष और आनंद का माहौल रहेगा. आर्थिक प्रबंधन मजबूत बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रक्त संबंधों में भरोसा और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. करीबियों और मेहमानों के साथ मेलजोल बढ़ेगा.
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. सुखद सूचनाएं मिलने से उत्साह बढ़ेगा. मित्रों और परिचितों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ हासिल करने के प्रयासों पर जोर रहेगा. स्मरण शक्ति और व्यक्तित्व में सकारात्मकता बढ़ेगी. पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे. संस्कारों और परंपराओं को महत्व देंगे. जीवनस्तर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे.
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्टता रखें और निवेश में जल्दबाजी न दिखाएं. दिखावे में आकर कोई फैसला लेने से बचें. किसी लालच में जोखिमपूर्ण कामों से जुड़ना नुकसानदायक हो सकता है. जरूरी कामों को गति देने में सफल रहेंगे. भेंटवार्ता और बातचीत में सहजता बनाए रखेंगे. रिश्तों के प्रति गंभीर रहेंगे और करीबियों का सहयोग मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-20 नवंबर 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
तिथिः दशमी प्रातः 07:15 बजे तक उपरांत एकादशी कल प्रातः 06:31 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 06:56 बजे तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद रहेगा।
योगः वज्र कल प्रातः 04:56 बजे तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:42 बजे से 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:41 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:27 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कंस वध, भीष्म पंचक प्रारम्भ, पंचक, देव उत्थान एकादशी, देव प्रबोधनी एकादशी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः शाम 07:00 बजे से कल प्रातः 06:31 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।